राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
हापुड़ में रफ्तार का कहर, चार बहनों के इकलौते भाई की दर्दनाक मौत
हापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के UPSIDC इलाके में तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने एक मासूम बच्चे की जान ले ली। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दस वर्षीय मासूम चार बहनों का इकलौता भाई बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक मासूम UPSIDC क्षेत्र में था, तभी तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू की।पुलिस ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। वहीं मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच में जुटी है।चार बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मासूम की मौत ने इलाके में भी मातम का माहौल पैदा कर दिया है। अब पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर साफ होगी।
