राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़ में हाईवे पर हिट एंड रन का कहर, अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत

हापुड़। हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने एक अज्ञात व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि घायल व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद मानवता को शर्मसार करने वाला रवैया सामने आया।

टक्कर मारने के बाद चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद पुलिस और मजिस्ट्रेट को सूचना दिए बिना चालक मौके से निकल गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।वहीं, हाईवे पर हुई इस हिट एंड रन की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर किस वाहन ने टक्कर मारी और हादसे के बाद चालक इतनी आसानी से मौके से कैसे फरार हो गया? पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।

Also Read  एनएच-9 पर रफ्तार का कहर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की दर्दनाक मौत