राष्ट्र संवाद टाइम : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now


जीएस विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक भवन का भव्य उद्घाटन

फार्मेसी, नर्सिंग एवं एलाइड हेल्थ साइंसेज के विद्यार्थियों को मिली अत्याधुनिक सुविधाओं की सौगात

हापुड़। जनपद हापुड़ के पिलखुवा स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी में आज शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। जीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जीएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं एलाइड हेल्थ साइंसेज के नवनिर्मित शैक्षणिक भवन का हवन-पूजन के साथ भव्य एवं गरिमामय उद्घाटन किया गया। नए भवन में विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक वातावरण के साथ अत्याधुनिक सविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जीएस विश्वविद्यालय लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल कर अपनी उपलब्धियों में एक के बाद एक नए अध्याय जोड़ रहा है। आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के चलते विश्वविद्यालय की पहचान जनपद हापुड़ के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी लगातार मजबूत हो रही है। संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं प्रशिक्षण देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर लोगों के बढ़ते विश्वास के रूप में भी दिखाई दे रहा है।

Also Read  पिलखुवा अशोक नगर में गंदगी का अंबार जलभराव से त्रस्त लोग बोले-अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए

समारोह में विश्वविद्यालय के चांसलर श्री गंगा सरण शर्मा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री शशि शर्मा, प्रो-चांसलर डॉ. अंकित शर्मा, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. रूपाली शर्मा तथा सीईओ डॉ. नेहा जी शर्मा सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर चांसलर श्री गंगा सरण शर्मा ने कहा कि जीएस विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक ज्ञान, व्यावहारिक कौशल, तकनीकी दक्षता और मानवीय मूल्यों से समृद्ध करना है।

उन्होंने कहा कि फार्मेसी, नर्सिंग एवं एलाइड हेल्थ साइंसेज स्वास्थ्य व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग हैं। इन क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से देश के लिए कुशल स्वास्थ्य मानव संसाधन तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पिलखुवा, हापुड़ और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता न पड़े, इसके लिए विश्वविद्यालय में लगातार आधुनिक तकनीकी एवं शैक्षणिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जा रहा है। नए शैक्षणिक भवन से विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन एवं प्रशिक्षण का वातावरण मिलेगा।

चांसलर ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उसे सुलभ एवं किफायती शुल्क में उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय एवं आसपास के विद्यार्थी फार्मेसी, नर्सिंग और एलाइड हेल्थ साइंसेज जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का लाभ उठा सकें।

Also Read  सीसीटीवी से सामने आएगा सच साजिशन फंसाने का आरोप लगाकर युवक पहुंचा पुलिस के पास

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा देने के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विश्वविद्यालय की बढ़ती सुविधाओं और लगातार जुड़ रही उपलब्धियों से जनपद हापुड़ ही नहीं, बल्कि आसपास के पूरे क्षेत्र में जीएस मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी के प्रति लोगों का भरोसा और विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

नए शैक्षणिक भवन का निर्माण विश्वविद्यालय की इसी विस्तार यात्रा का हिस्सा है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही उच्चस्तरीय और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप गर्ग, डॉ. शरद गोयल, अंकित विझ, मनोज शिशोदिया, एसएन सिंह, डॉ. एस. कुमार, मंजुल प्रताप, हिमाद्री कलिता, आरके अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, कौशल्या, अभिमन्यु, डॉ. भावना एवं जसवंत सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।