राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma –
सीएचसी पिलखुवा में आधुनिक मशीन का शुभारंभ
सीएचसी पिलखुवा को मिली नई ताकत, विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने शुरू कराई आधुनिक मशीन
विधायक धर्मेश सिंह तोमर और CMO हापुड़ डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने फीता काटकर किया शुभारंभ, तेज जांच से मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
पिलखुवा। क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने महत्वपूर्ण सौगात दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखुवा में आधुनिक सेलेक्ट्रा मशीन का शुभारंभ किया गया। विधायक धर्मेश सिंह तोमर और CMO हापुड़ डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने फीता काटकर मशीन का उद्घाटन किया।
मशीन शुरू होने से सीएचसी पिलखुवा में हैमेटोलॉजी से संबंधित जांचों में तेजी आएगी। कम समय में अधिक जांचें संभव होंगी और मरीजों को रिपोर्ट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई सुविधा से सटीक और विश्वसनीय रिपोर्ट मिलने में भी मदद मिलेगी।
विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। सरकारी अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं बढ़ने से आम मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
CMO हापुड़ डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने मशीन की शुरुआत को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे जांच व्यवस्था को गति मिलेगी और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में प्रदीप सोम, सभासद राकेश तोमर, मनोज जॉनी, अरुण कुमार, ललित शर्मा, कुमारपाल पाल तोमर, पंकज तोमर, विश्वजीत सोम और सीमा सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान डॉक्टर शेखर सिंह और डॉक्टर पंकज कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने आधुनिक मशीन की सुविधा शुरू होने पर प्रसन्नता जताई और इसे क्षेत्र के मरीजों के लिए उपयोगी कदम बताया।
सेलेक्ट्रा मशीन से हैमेटोलॉजी जांच में तेजी, कम समय में अधिक जांच और समय पर रिपोर्ट मिलने का लाभ मरीजों को मिलेगा। इससे चिकित्सकों को उपचार संबंधी निर्णय लेने में भी आसानी होगी।
सीएचसी पिलखुवा में आधुनिक मशीन की शुरुआत को क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
