राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़ में प्राइवेट डॉक्टर की मौत के बाद मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस के सिपाही समेत 8 पर मुकदमा दर्ज

हापुड़। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में प्राइवेट डॉक्टर कुंवरपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। डॉक्टर की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट के आधार पर दिल्ली पुलिस के सिपाही रूप चंद्र समेत करीब आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर कुंवरपाल का शव सोमवार को ईख के खेत में पड़ा मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया कि डॉक्टर लंबे समय से कथित तौर पर कुछ लोगों की शिकायतों और दबाव से परेशान चल रहे थे।मामले में सबसे अहम कड़ी सुसाइड नोट को माना जा रहा है। सुसाइड नोट में दिल्ली पुलिस के सिपाही रूप चंद्र समेत करीब आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Also Read  हापुड़ शाहपुर जट्ट में चोरी की वारदात का बड़ा खुलासा! बाबूगढ़ पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा

आरोप है कि डॉक्टर से 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था। डॉक्टर ने अपनी परेशानी और कथित प्रताड़ना का जिक्र सुसाइड नोट में किया।बताया जा रहा है कि डॉक्टर के खिलाफ सीएमओ कार्यालय में भी शिकायतें की जा रही थीं। मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद शिकायतों और कथित दबाव का सिलसिला नहीं थमा।

लगातार चल रही कथित प्रताड़ना से परेशान होकर डॉक्टर ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।डॉक्टर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच का महत्वपूर्ण आधार बनाया और अब नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि डॉक्टर पर किस तरह का दबाव बनाया जा रहा था और 10 लाख रुपये की कथित मांग के पीछे क्या पूरा मामला था।फिलहाल बाबूगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Also Read  पिलखुवा में गांधी बाजार के बीच मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल