राष्ट्र संवाद टाइम्स : aarif kassar :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

किसानों की 13 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू क्रांति का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील परिसर में किसानों और आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के हापुड़ जिलाध्यक्ष मनोज गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम तहसीलदार सचिन चौधरी को 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान किसान हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते हुए शासन-प्रशासन से समाधान की मांग की गई।किसान आयोग के गठन और कृषि ऋण माफी की मांगज्ञापन में उत्तर प्रदेश में किसान आयोग का गठन करने, किसानों के कृषि ऋण माफ करने तथा कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को प्रदेश के सभी टोल प्लाजा और गंगा एक्सप्रेस-वे पर टोल शुल्क से छूट देने की मांग की गई। संगठन ने किसानों को आर्थिक दबाव से राहत देने के लिए ठोस नीतिगत कदम उठाने पर जोर दिया।

किसान क्रेडिट कार्ड की प्रक्रिया सरल बनाने की मांग किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड की प्रक्रिया को सरल करने और बिना भूमि बंधक तथा बिना गारंटी के ऋण उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। संगठन ने कृषि कार्यों के लिए को आसानी से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की जताई।फसल बीमा और शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए ज्ञापन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को पारदर्शी तरीके से लागू करने की मांग की गई।

Also Read  यूजीसी के फैसले को वापस लेने की मांग पर पिलखुवा में प्रदर्शन, रामलीला मैदान के गेट पर जुटी भीड़, लगे स्वर्ण-ओबीसी एकता के नारे

इसके अलावा किसानों के बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क अथवा सहायता शुल्क के आधार पर शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। 18 घंटे बिजली और बढ़ती लागत से राहत की मांग किसान संगठन ने पेट्रोल, डीजल, गैस और बिजली की बढ़ती लागत से राहत दिलाने की मांग की। साथ ही कृषि कार्यों के लिए प्रतिदिन कम से कम 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

पेपर मिल के गंदे पानी से फसलों को नुकसान का आरोप ज्ञापन में शाहजहांपुर से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग की गई। पेपर मिल से निकलने वाले गंदे पानी से फसलों को हो रहे कथित नुकसान की जांच कराने की मांग भी उठाई गई। IGRS पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की जांच भाकियू क्रांति ने IGRS पोर्टल पर शिकायतों के कथित फर्जी निस्तारण की जांच कराने की मांग की।

Also Read  धौलाना तहसील बना आंदोलन का केंद्र मांगों को लेकर प्रदर्शन तेज 18 अक्टूबर को महापंचायत का ऐलान

संगठन ने शिकायतों की निष्पक्ष समीक्षा कर किसानों और आमजन की समस्याओं का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।किसानों पर कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की मांग ज्ञापन में हरदोई, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद में किसानों के खिलाफ धारा 151 और 116 के तहत हुई कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की मांग भी शामिल रही। इसके अलावा अधिकारियों को गैस कनेक्शन दिए जाने से संबंधित मामलों की जांच कराने की मांग उठाई गई।

तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन धरना-प्रदर्शन के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम तहसीलदार सचिन चौधरी को ज्ञापन सौंपा। भाकियू क्रांति ने 13 सूत्रीय मांगों पर शासन-प्रशासन से गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। किसानों से जुड़े इन मुद्दों के समाधान को लेकर संगठन ने अपनी मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।