राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

बैंकों में हड़ताल, शाखाओं पर लटके ताले, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने से परेशान रहे ग्राहक

हापुड़। आज पूरे जनपद में बैंक कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने कामकाज का बहिष्कार कर आंदोलन किया। हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा और जरूरी बैंकिंग कार्य कराने पहुंचे ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई शाखाओं के मुख्य द्वार पर ताले लटके रहे, जबकि कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते नजर आए।

सुबह से ही बैंक शाखाओं के बाहर ग्राहकों की आवाजाही दिखाई दी, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण काउंटरों पर नियमित कामकाज नहीं हुआ। खाता संबंधी कार्य, लेनदेन, चेक से जुड़े काम और शाखा स्तर पर होने वाली अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। कई ग्राहक काफी देर तक इंतजार करने के बाद वापस लौट गए। डिजिटल बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं उपलब्ध रहने के बावजूद जिन ग्राहकों के काम शाखा में जाकर ही होने थे, उन्हें सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।

Also Read  धरना भूख हड़ताल और फिर निलंबन... SIMS में स्टाइपेंड विवाद ने पकड़ा तूल

गढ़ रोड पर जुटे कर्मचारी, सरकार से मांगें पूरी करने की अपील हड़ताल के दौरान जनपद के विभिन्न सरकारी बैंकों के कर्मचारी गढ़ रोड स्थित यूनियन बैंक पर एकत्र हुए। यहां कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस हापुड़ जनपद शाखा के कोऑर्डिनेटर आरके माहेश्वरी ने बताया कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए।

कर्मचारियों ने पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू किए जाने को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल की चेतावनीबैंक कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को लेकर जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 28, 29 और 30 सितंबर को फिर तीन दिन बैंक हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों के इस ऐलान से आने वाले दिनों में बैंकिंग सेवाओं पर दोबारा असर पड़ने की संभावना है। कर्मचारियों ने कहा कि मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Also Read  हापुड़ में किसानों का बड़ा प्रदर्शन 17 मांगों को लेकर गरजा भारतीय किसान संघ