राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़। सरकार द्वारा चलाए जा रहे कुपोषण के खिलाफ अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मान में हापुड़ कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह का ऑनलाइन प्रसारण हापुड़ कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के दौरान कुपोषण के खिलाफ अभियान में बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। खासतौर पर सैम श्रेणी के बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कार्यकत्रियों को सम्मान देकर उनके कार्यों की सराहना की गई।

अधिकारियों ने कहा कि बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालकर स्वस्थ बनाने की दिशा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा भी की। इसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह और सहायिकाओं का मानदेय ₹6,000 प्रतिमाह किए जाने की घोषणा की गई। मानदेय में वृद्धि की घोषणा से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं में उत्साह का माहौल रहा।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके द्वारा बच्चों के पोषण स्तर की निगरानी, कुपोषित बच्चों की पहचान, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार तथा अभिभावकों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इनके साथ ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है।

Also Read  क्लासरूम से क्लिनिकल टीचिंग तक सरस्वती इंस्टीट्यूट में मेडिकल एजुकेशन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को पोषण किट वितरित की गईं। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने तथा अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा उनका लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।हापुड़ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान, पोषण किट वितरण, गोदभराई कार्यक्रम और मानदेय वृद्धि की घोषणा ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के योगदान को प्रोत्साहन दिया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा कल्याण से जुड़ी योजनाओं को और प्रभावी ढंग से धरातल पर पहुंचाने का संदेश दिया गया।

Also Read  सेहत का संदेश, फिटनेस का संकल्प! विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर मेगा हेल्थ कैंप