राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर से मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप; वीडियो वायरल
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र स्थित यशोदा नर्सिंग होम में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। मरीज की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया था। परिजन मरीज को लेकर दूसरे अस्पताल के लिए निकले, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजन वापस नर्सिंग होम पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान डॉक्टर के साथ मारपीट और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया गया कि मरीज की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया था। परिजन मरीज को लेकर वहां जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और वे वापस यशोदा नर्सिंग होम पहुंच गए। यहां इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और परिजनों ने डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना के दौरान पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। इसी बीच किसी व्यक्ति ने डॉक्टर के साथ मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बीच डॉक्टर के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है।डॉक्टर ने लगाया मारपीट और तोड़फोड़ का आरोपअस्पताल प्रबंधन और संबंधित चिकित्सक का कहना है कि मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे समय रहते दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। मरीज की मौत रास्ते में होने के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया।
चिकित्सक का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की गई। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से जांच की जा रही है।पुलिस ने शुरू की जांचथाना धौलाना प्रभारी के अनुसार, यशोदा नर्सिंग होम में मरीज की मौत के बाद हंगामे की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। डॉक्टर के साथ मारपीट और अस्पताल में तोड़फोड़ से संबंधित वायरल वीडियो एवं सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
पुलिस मरीज की मौत के कारणों के साथ-साथ इलाज में लापरवाही के आरोपों की भी जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक, मरीज की मौत का वास्तविक कारण और इलाज में किसी तरह की लापरवाही हुई थी या नहीं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं मारपीट और तोड़फोड़ के आरोपों पर भी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद काफी देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
