राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma –

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

नाबालिग की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी पर सिंभावली पुलिस का करारा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। जनपद हापुड़ की थाना सिंभावली क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के संवेदनशील मामले में सिंभावली थाना पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी सिंभावली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश और सुरागरसी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को ग्राम राजूपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लुकमान पुत्र इरफान तथा अब्दुल वहाब पुत्र जाकिर अली, दोनों निवासी ग्राम राजूपुर, थाना सिंभावली, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी थाना सिंभावली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 236/2026, धारा 351(2), 351(3) बीएनएस में वांछित थे। आरोप है कि नाबालिग पीड़िता की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे भयभीत किया जा रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज की।
सिंभावली पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद चौधरी ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह और उपनिरीक्षक यतेन्द्र पाल सिंह, थाना सिंभावली शामिल रहे।

Also Read  घर के बाहर युवक से मारपीट के बाद धमकी से मचा हड़कंप दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज