राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

पिलखुवा में धार्मिक आयोजन, रामचरित मानस के प्रसंगों से श्रद्धालु हुए भावविभोर
जनपद हापुड़ के पिलखुवा। शिवाजी नगर स्थित तीन मूर्ति मंदिर में विनोद कुमार भारद्वाज सुपुत्र जगदीश प्रसाद भारद्वाज के आवास पर श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रामचरित मानस के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण कर भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कथा व्यास रामकेश सिंह तोमर ने रामचरित मानस के अरण्यकांड के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने सूपर्णखा, खर-दूषण और पंचवटी से जुड़े प्रसंगों को विस्तार से सुनाते हुए भगवान श्रीराम की मर्यादा, धर्म और सत्य के मार्ग पर प्रकाश डाला।
कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन समाज के लिए आदर्श है। उन्होंने अपने जीवन में अनेक कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद धर्म और मर्यादा का मार्ग नहीं छोड़ा। रामचरित मानस के प्रसंग मनुष्य को सत्य, संयम, धैर्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
कथा के दौरान खर-दूषण से जुड़े प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया गया कि भगवान श्रीराम की माया के कारण राक्षस आपस में ही भ्रमित होकर एक-दूसरे से युद्ध करने लगे। कथा के भावपूर्ण प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
आयोजन में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक रामचरित मानस पाठ एवं कथा का श्रवण किया। आयोजकों ने धार्मिक आयोजन में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विनोद भारद्वाज, जगदीश भारद्वाज, काजल, द्रोण भारद्वाज, पलक, रिया, वीर सैन बंसल, अखिलेश मित्तल, सुधीर गोयल, अजय गोयल, हरि कुमार, सीता राम, कृष्ण कुमार शर्मा, रामनिवास शर्मा, राजबीर सिंह, हीरा लाल शर्मा, डॉ. सुबंधु शर्मा, राजेंद्र मित्तल, भुवनेश्वर कुमार, नवीन, परमानंद, रामकुमार, प्रवीन कुमार, संगीता बंसल और अशोक कुमार सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Also Read  चार दशक पुरानी परंपरा का जलवा बरकरार पिलखुवा के दतेड़ी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ से बढ़ी रौनक