राष्ट्र संवाद टाइम्स हापुड़ : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़ के गांवों को मिलेगी बेहतर राह, जल्द 15 करोड़ से सड़कें होंगी दुरुस्त, 50 से अधिक गांवों को मिलेगा सीधा लाभ हापुड़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर और अधूरी सड़कों से परेशान लोगों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। जिले के अलग-अलग संसदीय क्षेत्रों में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण और मरम्मत के कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इन विकास कार्यों से 50 से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग को मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल और गाजियाबाद-धौलाना लोकसभा सांसद अतुल गर्ग की ओर से पांच-पांच विकास कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। विभाग द्वारा इन कार्यों के प्राक्कलन तैयार कर शासन को भेजे जा रहे हैं। शासन की स्वीकृति मिलते ही संबंधित सड़कों पर काम शुरू कराया जाएगा। अरुण गोविल की ओर से दिए गए प्रस्तावों में छज्जूपुर जाटों की मढ़ैया में अधूरे मार्ग का कार्य, सुल्तानपुर में ईदगाह से लालपुर कोठीखेड़ा मार्ग तक नवनिर्माण, अल्लीपुर मुगलपुर से दयानतपुर मार्ग तथा धनौरा संपर्क मार्ग से एनएच-334 होते हुए जाहरवीर मंदिर तक सड़क निर्माण शामिल है।वहीं अतुल गर्ग के प्रस्तावों में पिलखुवा चंडी मंदिर से खैरपुर खैराबाद तक मार्ग का नवनिर्माण प्रमुख कार्यों में शामिल है। इसके अलावा मिर्जापुर में नाला व सड़क निर्माण तथा जादोपुर से ककराना मार्ग पर सीमेंट-कंक्रीट सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी भेजा गया है। सड़कों के निर्माण और मरम्मत से ग्रामीण इलाकों का मुख्य मार्गों से संपर्क बेहतर होगा। इससे ग्रामीणों के साथ किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को आवागमन में राहत मिलेगी। कई गांवों के लोगों को शहर और प्रमुख मार्गों तक पहुंचने में भी सुविधा होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रस्तावों के प्राक्कलन शासन को भेजे जा रहे स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। वहीं अमरोहा-गढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद की ओर से विकास कार्यों का प्रस्ताव अभी विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है।

Also Read  समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, 116 में 21 का मौके पर निस्तारण