राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस का शातिर अपराधी पर शिकंजा, अवैध चाकू के साथ दबोचा
जनपद हापुड़। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगालने पर मेरठ और मुजफ्फरनगर जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस की कार्रवाई से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों में खलबली मची है।
पुलिस के अनुसार, गढ़-स्याना मार्ग पर पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की नजर में आया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस्लामुद्दीन पुत्र शौकीन, निवासी ग्राम राधना, थाना किठौर, जनपद मेरठ, हाल पता आदर्शनगर कॉलोनी, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई।
पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मेरठ और मुजफ्फरनगर के अलग-अलग थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, गोवध अधिनियम समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में वर्ष 2017 से 2025 तक दर्ज कई मुकदमों का उल्लेख किया गया है।
गढ़ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा—अपराधियों को नहीं मिलेगी राहत
गढ़ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग लगातार की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध हथियार रखने या आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अपराधी को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवांग शेखर, हेड कांस्टेबल केतन कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बरामद चाकू को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read  दुकान से नकदी और स्प्लेंडर बाइक चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज