राष्ट्र संवाद टाइम्स हापुड़ : राहूल

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

नाबालिग को बहला-फुसलाकरनाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में पुलिस ने अपराध और वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
थाना सिंभावली में दर्ज मु0अ0सं0 210/26, धारा 238, 140(3) एवं 137(2) बीएनएस में वांछित चल रहे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को डिबाई पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन उर्फ कालू पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम शरीफपुर, थाना सिंभावली, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थाना सिंभावली प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी की सक्रियता में क्षेत्र में वांछित आरोपियों की धरपकड़ और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई पर लगातार जोर दिया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में सख्ती का संदेश गया है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बरामद अवैध हथियार के संबंध में भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकुर कुमार और हेड कांस्टेबल 432 हरेंद्र सिंह शामिल रहे।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Also Read  नाबालिग की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी पर सिंभावली पुलिस का करारा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार

ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामदहापुड़। जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में पुलिस ने अपराध और वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।थाना सिंभावली में दर्ज मु0अ0सं0 210/26, धारा 238, 140(3) एवं 137(2) बीएनएस में वांछित चल रहे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को डिबाई पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन उर्फ कालू पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम शरीफपुर, थाना सिंभावली, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थाना सिंभावली प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी की सक्रियता में क्षेत्र में वांछित आरोपियों की धरपकड़ और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई पर लगातार जोर दिया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में सख्ती का संदेश गया है।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बरामद अवैध हथियार के संबंध में भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकुर कुमार और हेड कांस्टेबल 432 हरेंद्र सिंह शामिल रहे।प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Also Read  दहेज उत्पीड़न के मामले में विवाहिता ने दी तहरीर कार और पांच लाख रुपये मांगने का आरोप