राष्ट्र संवाद टाइम्स हापुड़ : ajay verma
ऑपरेशन तलाश में पिलखुवा व धौलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार :
पिलखुवा। जनपद हापुड़ में अपराध की रोकथाम और न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन तलाश’ अभियान के तहत पिलखुवा और धौलाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पिलखुवा पुलिस ने दो वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया, जबकि धौलाना पुलिस ने भी एक वारंटी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार बालियान के नेतृत्व में पिलखुवा पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार बालियान के नेतृत्व में पिलखुवा पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाते हुए मोहल्ला गांधी कॉलोनी निवासी रवि पुत्र बलवीर को गिरफ्तार किया। रवि के खिलाफ वाद संख्या 3759/25 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है और न्यायालय से उसके खिलाफ वारंट जारी था।
इसके अलावा पुलिस ने ग्राम खेड़ा निवासी शिवम पुत्र महेंद्र को भी गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ वाद संख्या 14751/26 में धारा 115(2), 352 एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
धौलाना पुलिस ने भी एक वारंटी दबोचा
वहीं थाना धौलाना पुलिस ने आमिर पुत्र यामीन निवासी चौहानों वाला मोहल्ला, ग्राम शेखपुर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ वाद संख्या 436/18 में धारा 398 एवं 401 भादवि के तहत मामला दर्ज है।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार बालियान ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वारंटियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
