राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़: मोदीनगर रोड की बदनौली पुलिया पर मिला युवक का शव, SP-ASP ने मौके पर पहुंचकर संभाली जांच

हापुड़। मंगलवार की सुबह जनपद हापुड़ की मोदीनगर रोड स्थित बदनौली पुलिया के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आदर्श नगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय अमन पुत्र हंसराज का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के सिर पर चोट के निशान मिलने की सूचना के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाना प्रभारी/निरीक्षक समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।सुबह शव मिलने से मची हलचल घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके की परिस्थितियों की जानकारी ली और जांच में जुटी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस द्वारा घटनास्थल से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जुटाने की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read  हापुड़ में गरजा किसानों का टैक्टर काफिला तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरी भाकियू देशहित चौधरी मंजीत सिंह ने सरकार को दी दो टूक चेतावनी

कल शाम सात बजे घर से निकला था अमन पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि अमन सोमवार शाम करीब सात बजे अपने घर से निकला था। इसके बाद मंगलवार सुबह उसका शव बदनौली पुलिया के पास मिला। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को जोड़कर विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।हर पहलू को जांच के दायरे में लेकर पड़ताल एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच-पड़ताल कर रही है।

कुछ महत्वपूर्ण तथ्य पुलिस की जानकारी में आए हैं, जबकि अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों और सामने आ रही जानकारी के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।जल्द घटना के अनावरण की कोशिश पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और शीघ्र ही घटना का अनावरण करने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से प्रयास कर रही है।

Also Read  धौलाना के यूपीएसआईडीसी में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग मौके पर पहुंचीं दमकल की चार गाड़ियां धौलाना

शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है।