राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

धौलाना में सजा ‘आंगन का उत्सव’, पोषण से सम्मान तक दिखी सेवा संकल्प की तस्वीर

हापुड़। धौलाना। जनपद हापुड़ के धौलाना में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत सेवा संकल्प एवं पोषण माह के अवसर पर सोमवार को “आंगन का उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता, रेसिपी प्रतियोगिता, गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया।

आयोजन के दौरान पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया।सात हेल्दी बेबी हुए पुरस्कृत, बच्चों के पोषण पर दिया जोर कार्यक्रम के दौरान आयोजित हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में स्वस्थ एवं सुपोषित बच्चों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में चयनित सात हेल्दी बेबी को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस दौरान अभिभावकों को बच्चों के खानपान, स्वास्थ्य और समुचित विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।उत्कृष्ट कार्य पर 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से संचालित पोषण संबंधी गतिविधियों को लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Also Read  सेहत का संदेश, फिटनेस का संकल्प! विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर मेगा हेल्थ कैंप

रेसिपी प्रतियोगिता में पौष्टिक भोजन को लेकर बढ़ी जागरूकता रेसिपी प्रतियोगिता के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध खाद्य सामग्री से पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने के लिए लाभार्थियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता के जरिए संतुलित आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।गोदभराई और अन्नप्राशन संस्कार ने दिया मातृ-शिशु स्वास्थ्य का संदेश कार्यक्रम के दौरान गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न कराए गए।

गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं और अभिभावकों को मातृ एवं शिशु पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और संतुलित आहार के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। बच्चों के शुरुआती वर्षों में उचित पोषण और देखभाल के महत्व पर भी जोर दिया गया।सांसद अतुल गर्ग समेत जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग, धौलाना विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विभागीय योजनाओं और पोषण संबंधी गतिविधियों की सराहना की तथा लाभार्थियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का उत्साहवर्धन किया।ग्राम पंचायतों में चला स्वच्छता अभियान, छात्राओं ने रंगोली से दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद की ग्राम पंचायतों में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

Also Read  जीन से लेकर कोशिकाओं तक: सरस्वती कॉलेज में फार्मेसी के छात्रों के लिए विशेषज्ञों ने चिकित्सा अनुसंधान के भविष्य को समझाया

वहीं स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छात्राओं द्वारा रंगोली बनाकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया

कुपोषण की रोकथाम से जनभागीदारी तक अभियान का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषण की रोकथाम, बच्चों के स्वस्थ विकास, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा पोषण गतिविधियों में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। सेवा संकल्प एवं पोषण माह के तहत आयोजित गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश पहुंचाया जा रहा है।