राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
धौलाना : बाइक से निकले थे सफर पर, घर लौटी मौत की खबर: वैगनआर की टक्कर में युवक की मौत
हापुड़। धौलाना से बाइक पर सवार होकर अपने गांव सपनावत लौट रहे 38 वर्षीय राजकुमार की कपूरपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। धौलाना रोड पर सामने से आ रही वैगनआर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजकुमार को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन निजी अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर परिवार तक पहुंची तो घर में मातम छा गया।
धौलाना रोड पर हुआ हादसा सपनावत निवासी राजकुमार धौलाना से अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धौलाना रोड पर वैगनआर कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को डोलना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
अस्पताल ले जाते समय बिगड़ी हालत सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।कार चालक हिरासत में मामले की सूचना पर कपूरपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी जुटाई और वैगनआर को कब्जे में ले लिया।
चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।थाना प्रभारी ने दी जानकारी कपूरपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि धौलाना रोड पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना में शामिल कार चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया राजकुमार की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों के अनुसार, वह अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें 12 वर्षीय बेटी ज्योति, 10 वर्षीय बेटी और सात वर्षीय बेटा कार्तिक शामिल हैं।
अचानक हुई इस घटना से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ राजकुमार की मौत से परिवार के सामने अचानक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।
रोजमर्रा की जिम्मेदारियों में परिवार का सहारा रहे राजकुमार के नहीं रहने से परिजन सदमे में हैं। जिस घर में उनके लौटने का इंतजार हो रहा था, वहां अब शोक का माहौल है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार के लोगों की चिंता और बढ़ गई है। हादसे ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है और गांव के लोग भी परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।
