राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़ में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम गंभीर घायल, कई अस्पतालों में चला इलाज

बहादुरगढ़ (हापुड़)। परचून की दुकान से घरेलू सामान लेने जा रहे 10 वर्षीय प्रिंस को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बालक का मेरठ के कई अस्पतालों में उपचार चला, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी विरेंद्र पुत्र परम सिंह ने बहादुरगढ़ थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र प्रिंस 20 सितंबर 2026 को गांव में परचून की दुकान से सामान लेने जा रहा था।

आरोप है कि जैसे ही वह गांव पलवाड़ा की टंकी के पास पहुंचा, तभी बहादुरगढ़ की ओर से आ रहा नीले रंग का फार्मट्रैक ट्रैक्टर, जिसके पीछे ट्रॉली लगी हुई थी, तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए आया और बच्चे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में प्रिंस सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया और उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती कराया गया।

Also Read  बहादुरगढ़ सड़क हादसा रफ्तार का कहर बाइक दीवार से भिड़ी एक की मौत एक घायल

हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। बच्चे के इलाज में व्यस्त रहने के कारण परिजन तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। अब पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।