राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

अपराध नियंत्रण अभियान में सफलता, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफतार

हापुड़। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हापुड़ देहात पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना हापुड़ देहात पुलिस की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को धनेरा अंडरपास के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखाई दिया।

Also Read  सतीश की मौत पर मचा हंगामा, पुलिस ने खोली हादसे की परतें रंजिश नहीं ट्रैक्टर चालक भी खाई में पलटा FIR के बाद जांच तेज

पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली।तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्की पुत्र पदम सिंह निवासी नई बस्ती, लोधीपुर, थाना हापुड़ देहात, जनपद हापुड़ बताया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद चाकू को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई भी की जा रही है।थाना प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को धनेरा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Also Read  घर में चोरी की कोशिश नाकाम दीवार फांदकर भाग रहे आरोपी को दबोचा 6,500 रुपये बरामद

गिरफ्तारी की कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्रीओम, उपनिरीक्षक गोधनलाल, हेड कांस्टेबल सतपाल सिंह तथा कांस्टेबल अभिषेक कुमार त्यागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।