राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
हापुड़ में अजगर बसंती माता मेले में चोरों का आतंक मंदिर में पूजा करने पहुंची दो महिलाओं की चेन चोरी
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंडा में आयोजित अजगर बसंती माता मेले में चोरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए दो महिलाओं को अपना निशाना बना लिया। मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची दोनों महिलाओं के गले से अज्ञात चोर चेन चोरी कर फरार हो गए। एक साथ दो महिलाओं की चेन चोरी होने की घटना से मेले में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि महिलाएं मंदिर में पूजा कर रही थीं।
इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने उनके गले से चेन उड़ा दी। पूजा के बाद चेन गायब होने का पता चलते ही महिलाओं के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों में भी रोष फैल गया।मेले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित महिलाओं ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का वर्जन बाबूगढ़ पुलिस के अनुसार, मेले में दो महिलाओं की चेन चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल धार्मिक मेले में हुई चेन चोरी की इन घटनाओं से महिलाओं में नाराजगी है और पुलिस के सामने चोरों को जल्द पकड़ने की चुनौती खड़ी हो गई है।
