राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

गढ़मुक्तेश्वर में फार्म से 12 बकरियां चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई कार की फुटेज चार संदिग्धों पर चोरी का आरोप

करीब ढाई लाख रुपये कीमत की बताई जा रही हैं बकरियां हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर

जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में रात के अंधेरे में फार्म से एक साथ 12 बकरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। करीब ढाई लाख रुपये कीमत की बकरियां चोरी होने से पशुपालक में हड़कंप मच गया। वारदात के दौरान फार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियों के साथ-साथ कथित रूप से इस्तेमाल की गई सफेद रंग की कार की फुटेज भी कैद हुई है।गांव अठसैनी निवासी फहद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 अगस्त की रात करीब डेढ़ बजे सफेद रंग की एक कार फार्म पर पहुंची। आरोप है कि कार में चार लोग सवार थे।

संदिग्धों ने फार्म में प्रवेश कर वहां बंधी 12 बकरियों को चोरी कर लिया और उन्हें कार में लादकर मौके से फरार हो गए।पीड़ित के अनुसार, चोरी हुई बकरियों की कुल अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। सुबह जब फार्म पर बकरियां नहीं मिलीं तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें रात के समय संदिग्धों की आवाजाही और कार की गतिविधियां रिकॉर्ड मिलीं।

Also Read  नाबालिग को बहला-फुसलाकरनाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पीड़ित ने पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में चार संदिग्धों पर बकरियां चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि यदि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कार के आधार पर जांच आगे बढ़ाए तो आरोपियों तक पहुंचने के साथ चोरी हुई बकरियों की बरामदगी भी संभव है।एक साथ 12 बकरियां चोरी होने की घटना के बाद क्षेत्र के पशुपालकों में भी चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि पशुओं की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है। वहीं पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई और चोरी हुई बकरियों की बरामदगी की मांग की है।

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बकरियां चोरी होने के मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों में कैद कार की फुटेज को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने तथा चोरी हुई बकरियों की बरामदगी का प्रयास कर रही है।

Also Read  गालंद में आधी रात चोरों का दुस्साहस घर में घुसे बदमाश परिवार को किया बंद 12 तोला सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार