राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

धौलाना की गैस एजेंसी में घुसे 4 चोर, नकदी नहीं मिली तो DVR लेकर फरार

हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र में बीती रात गैस एजेंसी में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, चार अज्ञात चोर छत के रास्ते गैस एजेंसी में दाखिल हुए और चोरी करने के उद्देश्य से अंदर घुसे।बदमाशों ने गैस एजेंसी के अंदर नकदी और अन्य कीमती सामान तलाशा, लेकिन कोई नकदी या मूल्यवान वस्तु नहीं मिलने पर उन्होंने वहां मौजूद गार्ड को धमकाया

इसके बाद बदमाश गैस एजेंसी में लगे CCTV कैमरों की DVR अपने साथ लेकर फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना धौलाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमें बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर जांच कर रही हैं। साथ ही घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है।

Also Read  सिविल कोर्ट के बाहर मारपीट से मचा हड़कंप एक नामजद सहित चार पर मुकदमा दर्ज

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है और घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।वहीं, इस मामले में क्षेत्राधिकारी पिलखुवा का आधिकारिक वक्तव्य भी सामने आया है।