राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़ नगर पुलिस का बड़ा एक्शन, जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

आदर्शनगर में जीतेन्द्र उर्फ जीतू पर धारदार हथियार से हमले का मामला, आरोपी के कब्जे से अवैध चाकू बरामद

हापुड़। थाना हापुड़ नगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जानलेवा हमले के मामले में एक नामित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर मोहल्ला आदर्शनगर निवासी जीतेन्द्र उर्फ जीतू पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप है।पुलिस टीम ने मामले की जांच के दौरान नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू भी बरामद किया है।

बरामद हथियार को पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, घटना के संबंध में दर्ज मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी से पूछताछ कर वारदात से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।थाना हापुड़ नगर पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Also Read  हापुड़ में अजगर बसंती माता मेले में चोरों का आतंक मंदिर में पूजा करने पहुंची दो महिलाओं की चेन चोरी

इसी क्रम में नामित एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।