राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

छेड़छाड़ का विरोध करने वाली युवती पर रॉड से हमला कर ऑटो से फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। कपूरपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़ करने, विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला करने और उसे ऑटो से बाहर फेंकने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, मामले में थाना कपूरपुर पर मु0अ0सं0 141/26, धारा 74, 118(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को ग्राम सिरोधन जाने वाले रास्ते पर बम्बे के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान इजाजुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन, निवासी ग्राम अब्दुल्लापुर मौढ़ी, थाना हाफिजपुर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही/कब्जे से वह लोहे की रॉड बरामद की है, जिससे युवती पर हमला किए जाने की बात सामने आई थी।बताया गया कि युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और लोहे की रॉड से हमला किया।

Also Read  पिलखुवा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, 4 मॉड्यूल, 2 अवैध चाकू और चोरी के उपकरण बरामद

इसके बाद युवती को ऑटो से बाहर फेंक दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही कपूरपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी।पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी के पकड़े जाने के साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हो गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक निर्भय सिंह, उपनिरीक्षक दीपक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रोहित शर्मा और कांस्टेबल यशवंत पंवारी शामिल रहे।