राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
पिलखुवा में पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट, आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद कर्मचारी ने पुलिस को दी तहरीर, मामले की जांच शुरू
पिलखुवा। पिलखुवा क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी ने एक युवक और उसके साथ आए अन्य लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर कर्मचारी ने थाना पिलखुवा में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता अमित कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह हॉस्पिटल रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर कार्य करता है।
आरोप है कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने आए रोहित नाम के युवक से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। इसके बाद फोन पर भी उसे परेशान किए जाने का आरोप है।शिकायतकर्ता के मुताबिक, इसके बाद रोहित अपने तीन-चार साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचा। आरोप है कि वहां उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। इस दौरान उसका मोबाइल भी गिर गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी पक्ष मौके से जाते समय उसे जान से मारने की धमकी भी दे गया।
घटना के बाद कर्मचारी ने थाना पिलखुवा पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा और पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
