राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
पिलखुवा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, 4 मॉड्यूल, 2 अवैध चाकू और चोरी के उपकरण बरामद
एयरटेल टावर चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। पिलखुवा पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चार मॉड्यूल, दो अवैध चाकू और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई थाना पिलखुवा क्षेत्र के ग्राम डूहरी स्थित एयरटेल टावर से हुई चोरी के मामले में की गई। मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों को डूहरी क्षेत्र में गैस एजेंसी कट से सीताराम फैक्ट्री की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद पुत्र जाबिर, निवासी पूजा कॉलोनी, थाना ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद और मौ. हसन पुत्र रहमत शाह, निवासी नेहरा मोहम्मदपुर, थाना असमौली, संभल के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 04 मॉड्यूल और 02 अवैध चाकू बरामद किए। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए गए प्लास, पाना और रिंच समेत अन्य उपकरण भी पुलिस के हाथ लगे हैं।
पिलखुवा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बालियान, उपनिरीक्षक शिवशंकर शर्मा, उपनिरीक्षक अनुज पाराशर समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
