राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
कोरोना में सांसों का सहारा बने प्लांट अब फिर होंगे सक्रिय, पिलखुवा सीएचसी में लगेगा बूस्टर
बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांटों को मिलेगा नया जीवन, सिलेंडरों में भरी जा सकेगी ऑक्सीजन; आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों तक भी पहुंचेगी आपूर्ति
हापुड़-पिलखुवा। कोरोना महामारी के भयावह दौर में जब अस्पतालों में ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा था और मरीजों की हर सांस जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी, तब लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट अब एक बार फिर उपयोग में लाने की तैयारी है। महामारी खत्म होने के बाद लंबे समय से सीमित उपयोग में चल रहे इन प्लांटों को अब महज खड़े रहने देने के बजाय उनकी क्षमता का पूरा इस्तेमाल करने की कवायद शुरू हो गई है।
पिलखुवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लगे ऑक्सीजन प्लांट में बूस्टर लगाने की तैयारी ने इस दिशा में उम्मीद जगाई है।बूस्टर लगने के बाद प्लांट से सीधे ऑक्सीजन सिलेंडरों में ऑक्सीजन भरी जा सकेगी। इससे पिलखुवा सीएचसी के अलावा आसपास के उप स्वास्थ्य केंद्रों को भी जरूरत के समय ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकेगी।
धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने किया निरीक्षण मंगलवार को धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने पिलखुवा सीएचसी पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लांट की स्थिति और उसके बेहतर इस्तेमाल को लेकर चर्चा हुई। प्लांट से सिलेंडर भरने की व्यवस्था के लिए बूस्टर लगाने का सुझाव सामने आया।
विधायक ने स्वास्थ्य विभाग से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा है।बूस्टर की लागत अधिक होने के बावजूद इसके लगने से पहले से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा। आपात स्थिति में अस्पतालों की बाहरी ऑक्सीजन आपूर्ति पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी।कोरोना काल में लगाए गए थे सात ऑक्सीजन प्लांटकोरोना महामारी के दौरान जिले की पांच सीएचसी में एक-एक और जिला अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराए गए थे। महामारी का दौर खत्म होने के बाद मरीजों की ऑक्सीजन संबंधी जरूरत कम होने के कारण इन प्लांटों का इस्तेमाल भी सीमित हो गया।एक प्लांट से कई स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगी राहतपिलखुवा सीएचसी में बूस्टर लगने के बाद प्लांट से सिलेंडर भरकर आवश्यकता के अनुसार दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा सकेगी।
भविष्य में अचानक ऑक्सीजन की मांग बढ़ने या किसी आपात स्थिति में यह व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के लिए महत्वपूर्ण वैकल्पिक संसाधन साबित हो सकती है।सीएमओ ने बताया—प्रस्ताव मांगा गया हैसीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि धौलाना विधायक की ओर से पिलखुवा सीएचसी के ऑक्सीजन प्लांट में बूस्टर लगाने के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है।
बूस्टर लगने के बाद प्लांट से सिलेंडरों में ऑक्सीजन भरने की सुविधा मिल सकेगी और जरूरत के अनुसार सीएचसी तथा आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकेगी।
