राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। जनपद हापुड़ के गढ़ गंगा स्थित ब्रजघाट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से कई बार अभियान चलाया जा चुका है, लेकिन कार्रवाई के बावजूद समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। अभियान के दौरान सड़कें और सार्वजनिक स्थान अतिक्रमण से मुक्त तो दिखाई देते हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिर से वही कब्जे नजर आने लगते हैं। ऐसे में हजारों राहगीरों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। बार-बार कार्रवाई के बाद भी यदि अतिक्रमण लौट आता है तो सवाल यह है कि आखिर स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम कब उठाया जाएगा?

ब्रजघाट, शिव चौक और फव्वारा चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर सड़क किनारे अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। इन रास्तों से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क के दोनों ओर दुकानों, खोखों और अन्य गतिविधियों के कारण रास्ते संकरे हो रहे हैं। भीड़भाड़ के समय पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Also Read  नीशू कश्यप हत्याकांड के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अधिवक्ता विनय कुमार ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर छोटे दुकानदारों और खोखा संचालकों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि बड़े दुकानदारों के अतिक्रमण के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही। उनका कहना है कि यदि अभियान चलाया जाता है तो कार्रवाई सभी के खिलाफ समान रूप से होनी चाहिए।स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए प्रभावी निगरानी और स्पष्ट व्यवस्था जरूरी है। लोगों का सवाल है कि जब एक ही स्थान पर बार-बार अतिक्रमण हो रहा है तो जिम्मेदारी तय कर स्थायी रोकथाम क्यों नहीं की जा रही?

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ब्रजघाट क्षेत्र में अतिक्रमण वाले स्थानों को चिन्हित कर स्थायी निगरानी की व्यवस्था की जाए। साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि बार-बार अभियान चलाने की स्थिति पैदा न हो और राहगीरों को राहत मिल सके।कोट गंगा किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए जल्द टीम गठित करने की बात कही गई है। अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Also Read  ब्यूटी पार्लर से निकली किशोरी रास्ते से लापता तीन पर मुकदमा पुलिस ने शुरू की तलाश और जांच

वहीं, ब्रजघाट चौकी प्रभारी सार्थक कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने की स्थिति में संबंधित विभाग के साथ समन्वय कर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी