राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़। जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार बाइक चालक अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दीवार से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी इंद्रकांत यादव पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों की स्थिति को देखते हुए बिना समय गंवाए उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई कराई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

कोतवाली प्रभारी इंद्रकांत यादव ने स्वयं पूरे घटनाक्रम की निगरानी की और घायल को जल्द से जल्द उपचार उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी। पुलिसकर्मी भी घायलों को संभालने और अस्पताल पहुंचाने में जुटे रहे। पुलिस की तत्परता के चलते गंभीर घायल को फौरी उपचार मिल सका।बहादुरगढ़ कोतवाली प्रभारी इंद्रकांत यादव की सक्रियता इस पूरे घटनाक्रम में खास तौर पर सामने आई। सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य को गति दी और पुलिसकर्मियों को घायलों की मदद के लिए तत्काल लगाया।

Also Read  पिलखुवा में रफ्तार का कहर अज्ञात वाहन ने नीलगाय को मारी जोरदार टक्कर मौके पर मौत

उनका फोकस घटनास्थल पर स्थिति संभालने के साथ-साथ घायल को जल्द चिकित्सा सुविधा दिलाने पर रहा। पुलिस की यह तत्परता हादसे के बीच राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हुई।हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दुर्घटना से जुड़े आवश्यक तथ्य जुटाए और मौके का निरीक्षण किया।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।एक व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गंभीर घायल का अस्पताल में उपचार जारी है और चिकित्सक उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइक अनियंत्रित होने की वजह समेत हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।