राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प, गाजियाबाद में रक्तदान तो पिलखुवा में हुआ हवन
गाजियाबाद/पिलखुवा, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों की तस्वीर गाजियाबाद और पिलखुवा में देखने को मिली। कहीं लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया तो कहीं हवन के जरिए सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।गाजियाबाद में रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत के सहयोग से रक्तदान शिविर और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष एवं रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत के अध्यक्ष विभू बंसल की ओर से किया गया।
रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की, जबकि भंडारे में उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में संरक्षक राजकिशोर गुप्ता, प्रधान हरविंदर गांधी, आकाश जैन, सचिन कोहली, पृथ्वी सिंह कसाना, पूर्व मेयर आशु वर्मा, संजीव गुप्ता, मोहित जैन, मानव सिंह, देव राज, राजकुमार डागा, रविंद्र कुमार गर्ग, मनोज गर्ग, राकेश मंगल, राजू छाबरा, युग छाबरा, सुरेश महाजन, संजीव लाहोरिया, अतुल मित्तल, अमित, अमित गुप्ता, अंजुल गुप्ता, संदीप गोयल, गौरव गर्ग, मुकेश गोयल, नवीन गुप्ता और पराग अग्रवाल समेत रोटरी क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
उधर, पिलखुवा नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में सेवा संकल्प अभियान के तहत हवन का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष विभू बंसल ने हवन में सहभागिता की। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण मित्तल, मंडल अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्व प्रकाश शर्मा, क्षेत्रीय सदस्य ललित मोदी, जिला मीडिया प्रभारी अमित टांक, महामंत्री गुड्डू प्रजापति, हिमांशु अग्रवाल, नरेंद्र सैनी, विनय कोरी, पवन चौधरी, मुकुल मित्तल, अश्वनी बाल्मीकि, डॉ. बहल, कमल कंसल, श्रीनिवास जोहार, अशोक सिंघल, सुभाष मित्तल, रविंद्र उत्साही, विजय अग्रवाल और अंकुर गहलोत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार, रक्तदान, भंडारे और हवन जैसे आयोजनों के जरिए समाज में सेवा एवं जनसहभागिता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस दौरान सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों में निरंतर सहभागिता की बात कही गई।
