राष्ट्र संवाद टाइम्स : riyaz ahmad

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

डीजल के पैसे मांगे तो भड़का दबंग! सेल्समैन का हाथ शीशे में फंसाकर 5 KM तक घसीटा, मुकदमा दर्ज

छीजारसी कट के अग्रवाल पेट्रोल पंप पर सनसनीखेज वारदात—गाली-गलौज के बाद स्कॉर्पियो चालक ने जान की परवाह किए बिना दौड़ा दी गाड़ी, CCTV में कैद हुई पूरी करतूत

पिलखुवा। जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित छीजारसी कट के पास अग्रवाल पेट्रोल पंप पर डीजल के पैसे मांगने को लेकर दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दो हजार रुपये के डीजल का भुगतान मांगने पर स्कॉर्पियो सवार ने सेल्समैन के साथ गाली-गलौज की और उसका हाथ गाड़ी के शीशे में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो दौड़ा दी और सेल्समैन को करीब पांच किलोमीटर तक घसीटता ले गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार घटना 2 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे की है। काले रंग की स्कॉर्पियो संख्या UP15 EY 3159 अग्रवाल पेट्रोल पंप पर पहुंची। वाहन में सवार व्यक्ति ने सेल्समैन पंकज से करीब दो हजार रुपये का डीजल डलवाया। डीजल भरने के बाद जब सेल्समैन ने भुगतान मांगा तो आरोप है कि चालक बौखला गया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।

Also Read  हापुड़ पुलिस में बड़ा एक्शन, तीन निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले; मनीष चौहान पुलिस लाइंस भेजे गए

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चालक ने सेल्समैन का हाथ स्कॉर्पियो के शीशे में फंसा लिया और अचानक तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा दिया। सेल्समैन मदद के लिए चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी। करीब पांच किलोमीटर तक सेल्समैन को घसीटने के बाद आरोपी ने उसे सड़क पर गिरा दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पेट्रोल पंप पर हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने घायल सेल्समैन को संभाला। शिकायतकर्ता के मुताबिक पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है, जिसमें स्कॉर्पियो और घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस को मिल सकते हैं।

मुकदमा दर्ज, CCTV से खुलेगा आरोपी की करतूत का राज

मामले में शिकायत के आधार पर पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब CCTV फुटेज, वाहन नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में जुटी है। घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो की भूमिका और शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

Also Read  न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप स्टे के बावजूद निजी जमीन में खुदाई से परतापुर अंडरपास पर गरमाया विवाद

कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार वालियान का वर्जन

कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार वालियान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।