राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

पहले भी कई बार नाले में गिर चुके हैं लोग, आधे नाले पर जाल डालकर छोड़ने पर उठे सवाल हापुड़।

जनपद हापुड़ के पिलखुवा के गांधी बाजार स्थित मुख्य बाजार में सड़क किनारे खुले नाले में एक युवक के गिरने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक बाजार से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान चलते-चलते अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क किनारे खुले पड़े नाले में जा गिरा। जमीन पर पटकी खाने के बाद युवक नाले में जा गिरा। कुछ देर तक वह नाले में पड़ा रहा। अचानक लोगों की नजर उस पर पड़ी तो मौके पर हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल युवक को नाले से बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में युवक को ज्यादा चोट नहीं आई और समय रहते लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक के नाले में गिरने की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।पहले भी हो चुके हैं हादसे, फिर भी नहीं हुआ स्थायी समाधानस्थानीय लोगों के मुताबिक, इस खुले नाले में पहले भी कई बार युवक और अन्य लोग गिर चुके हैं। पिछली बार भी नाले में गिरने का मामला सामने आने के बाद यह स्थान चर्चा में आया था। आरोप है कि इसके बाद नगर पालिका की ओर से स्थायी समाधान करने के बजाय आधे नाले पर लोहे का जाल डलवाकर और साइड में छोटी सी दीवार बनाकर काम छोड़ दिया गया।

Also Read  स्वतंत्रता दिवस से पहले पिलखुवा में पुलिस का शिकंजा चप्पा चप्पा पर पैनी नजर

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पिछली घटना के बाद ही पूरे खुले नाले को लोहे के मजबूत जाल से कवर कर दिया जाता तो शायद यह हादसा नहीं होता। बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में खुले नाले का यह हिस्सा राहगीरों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है।हादसे के बाद फिर उठे नगर पालिका की व्यवस्था पर सवालताजा घटना के बाद लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे या जनहानि का इंतजार करने के बजाय नगर पालिका को खुले नाले को पूरी तरह कवर कराना चाहिए। स्थानीय लोगों ने नाले पर मजबूत लोहे का जाल लगाकर उसे सुरक्षित कराने की मांग की है।

पुलिस का वर्जनपुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मिलने पर मामले की जानकारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और मौके की स्थिति के आधार पर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। युवक की स्थिति और घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की भी जानकारी की जा रही है।

Also Read  दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रफ्तार का कहर, महिला और मासूम समेत दो की दर्दनाक मौत

नगर पालिका का वर्जननगर पालिका परिषद के ईओ इंद्रपाल सिंह के अनुसार, मामले की जानकारी कराई जा रही है। खुले नाले की स्थिति का निरीक्षण कराकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे।फिलहाल गनीमत यही रही कि खुले नाले में गिरने के बावजूद युवक को ज्यादा चोट नहीं लगी। लेकिन सवाल अब भी वही है—क्या नगर पालिका किसी बड़े हादसे के बाद ही पूरे नाले को सुरक्षित कराएगी?