राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma
ऑपरेशन तलाश के तहत धौलाना पुलिस को सफलता, दो वारंटी गिरफ्तार
हापुड़। जनपद हापुड़ के धौलाना कोतवाली क्षेत्र में न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। थाना धौलाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हकीकत पुत्र उमर, निवासी ग्राम लालूपुर, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ तथा ओमप्रकाश पुत्र हरपाल, निवासी बड़ा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे और पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी।पुलिस के मुताबिक हकीकत के खिलाफ वाद संख्या 170/2015 में भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/39/50/51 के तहत मामला दर्ज है। वहीं ओमप्रकाश के खिलाफ वाद संख्या 176/2018 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज है।
ऑपरेशन तलाश अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोनों वारंटियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी अन्य वारंटों की भी लगातार तामील कराई जा रही है।
वारंटियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पिंटू कुमार, उपनिरीक्षक विकलेश कुमार, उपनिरीक्षक भरत कुमार तथा उपनिरीक्षक भुवनेन्द्र सिंह, थाना धौलाना शामिल रहे।धौलाना थाना प्रभारी अवनीश कुमार का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
ऑपरेशन तलाश के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वारंटी एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
