राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

सुनने की परेशानी पर अब नहीं रहेगा संशय, जीएस मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक जांच का आगाज

हापुड़-पिलखुवा। जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GSMCH), पिलखुवा के ईएनटी विभाग में सुनने से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी पहल शुरू की गई है। अस्पताल में अब सुनने की क्षमता की आधुनिक जांच के लिए ओएई (OAE) और बेरा (BERA) टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। यह सुविधा नवजात शिशुओं से लेकर वयस्क मरीजों तक के लिए उपलब्ध रहेगी।समय पर जांच से समस्या की शुरुआती पहचान में मदद ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि सुनने की क्षमता से संबंधित समस्या का समय पर पता लगना महत्वपूर्ण है।

कई बार जांच में देरी के कारण समस्या की पहचान देर से हो पाती है। ऐसे में OAE और BERA जैसी आधुनिक जांच तकनीकों से सुनने की क्षमता से जुड़ी परेशानी के शुरुआती आकलन में मदद मिलेगी और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आगे का उपचार तय किया जा सकेगा।किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधा डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में शुरू की गई इन उच्च स्तरीय जांच सेवाओं को किफायती और सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

Also Read  गणेश चतुर्दशी से पहले FSDA का बड़ा एक्शन, मिलावटी पनीर पर कसा शिकंजा, तीन इकाइयों पर कार्रवाई

इसका उद्देश्य अधिक से अधिक मरीजों को आधुनिक जांच सुविधा का लाभ पहुंचाना है, ताकि आर्थिक कारणों से किसी मरीज को आवश्यक जांच से वंचित न रहना पड़े।नवजात से वयस्क तक होगी जांचOAE और BERA जांच का लाभ अलग-अलग आयु वर्ग के मरीजों को मिल सकेगा। खासतौर पर नवजात शिशुओं में सुनने की क्षमता को लेकर आशंका, जन्मजात सुनने की समस्या, कम सुनाई देने या अन्य श्रवण संबंधी परेशानी होने पर ईएनटी विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार इन जांचों का सहारा लिया जा सकता है।

अनुभवी ऑडियोलॉजिस्ट संभाल रहे जांच की जिम्मेदारी इन महत्वपूर्ण जांचों के लिए अस्पताल के ईएनटी विभाग की ऑडियोलॉजी विंग में अनुभवी ऑडियोलॉजिस्ट रंजीत गोस्वामी की सेवाएं ली जा रही हैं। अस्पताल के अनुसार, वह प्रशिक्षित विशेषज्ञ के रूप में मरीजों की आवश्यक ऑडियोलॉजिकल जांच कर रहे हैं। जांच के परिणामों के आधार पर संबंधित चिकित्सक मरीज को आगे की चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराएंगे।

पिलखुवा क्षेत्र में आधुनिक सुविधा से मरीजों को लाभ जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में OAE और BERA टेस्ट की सुविधा शुरू होने से पिलखुवा और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को सुनने की जांच के लिए आधुनिक सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ईएनटी विभाग में इस तरह की सुविधाओं का विस्तार मरीजों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Also Read  सरकारी अस्पताल में 10 दिन में छह मौतों से हड़कंप जांच बैठते ही बढ़ी हलचल

कान से कम सुनाई देने, जन्मजात सुनने की समस्या की आशंका अथवा सुनने से संबंधित किसी परेशानी वाले मरीज ईएनटी विभाग में चिकित्सकीय परामर्श लेकर इन जांच सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।