राष्ट्र संवाद टाइम हापुड़/पिलखुवा
जनता की समस्याओं पर विधायक धर्मेश सिंह तोमर का सीधा एक्शन, जनसुनवाई चौपाल में अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
पिलखुवा। जनता की समस्याओं को सुनकर उन्हें फाइलों में दबाने के बजाय मौके पर ही समाधान की दिशा में कार्रवाई कराने का संदेश धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर की जनसुनवाई चौपाल में साफ दिखाई दिया। बुधवार को पिलखुवा के मोहल्ला गार्डन के पास मंडी स्थित अपने पैतृक निवास पर आयोजित चौपाल में धौलाना विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं।
जनसुनवाई के दौरान विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने एक-एक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी। समस्या सामने आते ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव थी, उनमें मौके से ही समाधान के निर्देश दिए। इससे कई फरियादियों को अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद जगी।
चौपाल में सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं को लंबित रखने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच कर उसका प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि “जनता से सीधा संवाद ही जनसेवा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। जनता ने मुझे जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाना मेरा कर्तव्य है। धौलाना विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए मैं 24 घंटे उपलब्ध हूं। किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या बताने में संकोच नहीं करना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का काम केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाना नहीं, बल्कि हर समय लोगों के सुख-दुख में खड़ा रहना है। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी तरह की लापरवाही न हो।
जनसुनवाई के दौरान विधायक ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी भी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने लोगों से योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
विधायक की ओर से मौके पर ही अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर समस्याओं के समाधान की पहल किए जाने पर क्षेत्रवासियों ने संतोष जताया। लोगों ने कहा कि सीधे विधायक के सामने अपनी बात रखने और तत्काल कार्रवाई के निर्देश मिलने से उन्हें भरोसा मिला है।
जनसुनवाई चौपाल ने साफ कर दिया कि विधायक धर्मेश सिंह तोमर जनता की समस्याओं को केवल सुनने तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई कराकर समाधान तक पहुंचाने पर जोर दे रहे हैं।

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now
Also Read  जनपद हापुड़ में 3.79 करोड़ से बदलेगी गांवों की तस्वीर सड़कों का होगा कायाकल्प छिजारसी ड्रेन पर बनेगा लघु सेतु