राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
पिलखुवा पहुंचे सूक्ष्म, लघु व उद्यम मंत्री भूपेंद्र चौधरी, लज्जा रानी गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को दी सांत्वना
हापुड़, पिलखुवा। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग के माननीय कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग के निधन के उपरांत पिलखुवा स्थित उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत भाजपा नेत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
इस दौरान मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा परिवार के सदस्यों से वार्तालाप करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। उन्होंने लज्जा रानी गर्ग के राजनीतिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।बताया गया कि वरिष्ठ भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग का मंगलवार देर शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
बुधवार को उनके पार्थिव शरीर का पैतृक गांव फगौता में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की भावना व्याप्त हो गई। अंतिम संस्कार के बाद से ही लगातार भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों का उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने तथा दिवंगत नेत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला लगातार जारी है।
भाजपा संगठन में निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांलज्जा रानी गर्ग भाजपा की वरिष्ठ एवं अनुभवी नेत्री थीं। उन्होंने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और लंबे समय तक पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया। वह भाजपा की पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष के दायित्व पर भी रही थीं। इसके अलावा, पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही।
पिलखुवा और आसपास के क्षेत्र की राजनीति में उनकी पहचान एक वरिष्ठ महिला भाजपा नेत्री के रूप में थी। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक का माहौल है।दिवंगत भाजपा नेत्री के निधन के बाद से उनके आवास पर लगातार श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे नेता और कार्यकर्ता उनके राजनीतिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण तथा सामाजिक योगदान को याद कर रहे हैं। परिजनों को सांत्वना देने का क्रम भी लगातार जारी है। भाजपा से जुड़े पदाधिकारी और स्थानीय लोग परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूदमंत्री भूपेंद्र चौधरी के आवास पर पहुंचने के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत नेत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पिलखुवा पूर्व पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, न्यू वर्तमान जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, भाजपा नेता अजीत चौधरी, ब्लॉक प्रमुख निशात सिसोदिया, पालिका अध्यक्ष विभु बंसल, जिला मंत्री नवीन तोमर तथा जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमित टोंक समेत भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य आला अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने परिजनों से बातचीत कर उनका हाल जाना और दिवंगत भाजपा नेत्री के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लज्जा रानी गर्ग की संगठन के प्रति निष्ठा, राजनीतिक योगदान और क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका को याद किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति मिलने की कामना की।
