राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़ में यूपीआई पर अतिरिक्त शुल्क के विरोध में व्यापारियों की हुंकार, कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन; सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

हापुड़। यूपीआई से दो हजार रुपये से अधिक के लेनदेन पर प्रस्तावित अतिरिक्त शुल्क को लेकर व्यापारियों में नाराजगी दिखाई दी। बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने शुल्क व्यवस्था को वापस लेने की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार डाबर के नेतृत्व में व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान दीपक बंसल, सचिन अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता, मोहित अग्रवाल, कपिल अग्रवाल और गौरव गोयल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने यूपीआई लेनदेन पर लगाए जाने वाले अतिरिक्त शुल्क को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान अब कारोबार का अहम हिस्सा बन चुका है।

Also Read  हापुड़ सरस्वती मेडिकल कॉलेज में सैलरी बढ़ाने को लेकर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल

छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारियों तक बड़ी संख्या में ग्राहक यूपीआई के जरिए भुगतान करते हैं। ऐसे में दो हजार रुपये से अधिक के लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों के कारोबार पर पहले से ही कई तरह का दबाव है।

यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लागू होने से व्यापारियों की लागत बढ़ेगी, जिसका असर सीधे उनके कारोबार पर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने सरकार से एमडीआर शुल्क लगाने का फैसला वापस लेने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे भी आंदोलन के माध्यम से अपनी आवाज उठाएगा। इसके बाद व्यापारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।

Also Read  UGC संशोधन के विरोध में छठे दिन भी नहीं थमा धरना 101 लोगों ने रक्त से लिखी राष्ट्रपति के नाम मांग