राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

सेवा संकल्प अभियान पर बड़ी खबर हापुड़ में ‘सेवा संकल्प’ का जोरदार आगाज! नुक्कड़ नाटक से गांव-गांव पहुंची सरकारी योजनाओं की गूंज

हापुड़। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद हापुड़ में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। विकास खंड गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम कन्या कल्याणपुर, मतनोरा और सिंभावली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

नुक्कड़ नाटक की टीम ने मनोरंजक एवं संवादात्मक प्रस्तुति के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि सरकार की लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें संबंधित विभागों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं की जानकारी रखना जरूरी है।गांव की चौपाल तक पहुंच रहा योजनाओं का संदेश17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद की तीनों विधानसभाओं में अलग-अलग तिथियों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Also Read  सेवा संकल्प अभियान में गूंजी जनसेवा की गाथा एसएसवी कॉलेज में नुक्कड़ नाटक से युवाओं तक पहुंचा 25 वर्षों का संदेश

इसी क्रम में नुक्कड़ नाटक, ग्रामवासियों के द्वार और चौपाल जैसे माध्यमों से सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाने की पहल की जा रही है।अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी को केवल कार्यालयों तक सीमित रखने के बजाय गांव-गांव और आमजन तक पहुंचाना है, ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने के लिए आवश्यक कदम उठा सकें।तीनों विधानसभाओं में चलेगा जागरूकता अभियान के तहत जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर सहित तीनों विधानसभाओं में विभिन्न तिथियों पर नुक्कड़ नाटक और अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।सेवा संकल्प अभियान के दौरान प्रत्येक दिन अलग-अलग सेवा भावना से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक जैसे प्रभावी माध्यमों से योजनाओं की जानकारी पहुंचाने से आमजन तक सरकारी योजनाओं का संदेश सीधे पहुंच रहा है।

Also Read  सनातन संस्कृति के प्रहरी एक मंच पर पिलखुवा में धर्म चर्चा के दौरान अखंड महायज्ञ पर भी मंथन