राष्ट्र संवाद टाइम्स : aarif kassar :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

पटाखों की चमक से पहले सुरक्षा का सबक, धौलाना में CISF ने छात्रों को बताए आग से बचाव के तरीके

हापुड़/धौलाना। जनपद हापुड़ के धौलाना स्थित राणा डिग्री कॉलेज में बुधवार को दीपावली पर्व से पहले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई एनटीपीसी दादरी की ओर से फायर सेफ्टी अवेयरनेस कैंपेन आयोजित किया गया। CISF बल मुख्यालय के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आगजनी की स्थिति में बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी देना रहा।

दीपावली से पहले सुरक्षा पर जोर अभियान के दौरान CISF के अग्निशमन दल ने आग लगने के संभावित कारणों के साथ ही उससे बचाव के जरूरी उपायों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि दीपावली के दौरान पटाखों, दीपक और अन्य ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल में छोटी-सी लापरवाही भी आगजनी का कारण बन सकती है। ऐसे में उत्सव के साथ सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Also Read  चरखे की सोच से स्वच्छता की राह तक गांधी जयंती पर पिलखुवा में दिखा स्वदेशी का दम

छात्रों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। CISF टीम ने आपात स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित तरीके से बचाव करने, आसपास के लोगों को सतर्क करने और उपलब्ध अग्निशमन संसाधनों का उचित इस्तेमाल करने के तरीके समझाए। विद्यार्थियों ने भी प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

CISF अग्निशमन टीम ने संभाली जागरूकता की कमान अभियान में रूपिंदर सिंह सिरोही, सहायक कमांडेंट/अग्नि, सुनील कुमार, निरीक्षक/अग्नि, जाकिर शाह, प्रधान आरक्षक/अग्नि, कैलाश चंद्र, प्रधान आरक्षक/अग्नि तथा उमा शंकर, आरक्षक/अग्नि ने विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। टीम ने विशेष रूप से दीपावली के दौरान सावधानी बरतने और किसी भी आपात स्थिति में समझदारी से कदम उठाने की अपील की।

प्रधानाचार्य ने बताया अभियान को उपयोगी प्रधानाचार्य नरेंद्र राघव ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी विद्यालय की जिम्मेदारी है। CISF की ओर से आयोजित यह अभियान विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। उन्होंने सभी से सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ दीपावली मनाने की अपील की।ग्राम प्रधान बोले, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता जरूरीग्राम प्रधान अतीक अहमद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बेहद आवश्यक है।

Also Read  सेवा संकल्प अभियान पर बड़ी खबर हापुड़ में ‘सेवा संकल्प’ का जोरदार आगाज! नुक्कड़ नाटक से गांव-गांव पहुंची सरकारी योजनाओं की गूंज

CISF द्वारा विद्यार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण आगजनी की घटनाओं से बचाव में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए इसे सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।सुरक्षित दीपावली का दिया संदेश कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने CISF के जागरूकता अभियान की सराहना की। अभियान के समापन पर CISF कर्मियों ने सभी से सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ दीपावली मनाने तथा आग से बचाव के उपायों को अपनाने की अपील की।