राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

ऑपरेशन तलाश में हापुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला वारंटी समेत तीन गिरफ्तार

बहादुरगढ़, सिंभावली और हाफिजपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दबोचे वारंटी, न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए लगातार अभियान जारी

हापुड़। जनपद में अपराध की रोकथाम के साथ-साथ न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर हापुड़ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत थाना बहादुरगढ़, सिंभावली और हाफिजपुर पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में दबिश देकर एक महिला वारंटी सहित कुल तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी अलग-अलग मुकदमों में न्यायालय से जारी वारंट के बाद पुलिस की तलाश में थे। पुलिस टीमों ने वारंटियों की जानकारी जुटाने के बाद उनके संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

Also Read  शादी की खुशियों पर अश्लील वीडियो का साया किशोरी ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप

थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने वारंटी विजेंद्र पुत्र धर्मवीर, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया। विजेंद्र के विरुद्ध वाद संख्या 44/2025 में धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

इसी क्रम में थाना सिंभावली पुलिस ने महिला वारंटी पूनम पत्नी मनोज कुमार, निवासी ग्राम हाजीपुर, थाना सिंभावली, जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूनम के विरुद्ध वाद संख्या 3054/2026 में धारा 323, 504 और 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला वारंटी को गिरफ्तार किया।

वहीं थाना हाफिजपुर पुलिस ने तीसरे वारंटी सुशील पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम झंडामुश्कपुर, थाना हाफिजपुर, जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया। सुशील के विरुद्ध वाद संख्या 966/2019 में धारा 323, 354बी और 506 भादवि के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय से जारी वारंट की तामील करते हुए हाफिजपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

Also Read  कार्रवाई होती रही अतिक्रमण लौटता रहा ब्रजघाट में स्थायी समाधान पर बड़ा सवाल

हापुड़ पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर ऐसे आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिनके विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी हो चुके हैं। अधिकारियों के निर्देश पर थाना स्तर पर पुलिस टीमें वारंटियों की जानकारी जुटाने के साथ उनके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।