राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़ की गौशाला में देर रात भड़की भीषण आग, भूसे का गोदाम बना आग का गोला

चारौटी रोड पर अचानक उठीं आग की लपटों से मचा हड़कंप, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

हापुड़। रात के सन्नाटे को चीरती आग की ऊंची लपटों ने चारौटी रोड स्थित गौशाला में अचानक अफरातफरी मचा दी। गौशाला के भूसे के गोदाम में अचानक आग भड़कने से देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं के गुबार से घिर गया। सूखा भूसा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में भूसे का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। आग की विकराल लपटें देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि गौशाला में ट्रक से भूसा उतारा जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग लगने की जानकारी सामने आई। देखते ही देखते आग ने भूसे के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। आग बढ़ती देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई।

Also Read  तेंदुए की दस्तक, दो शावकों संग खेतों में दिखा ‘खूंखार मेहमान’; ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग अलर्ट

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पानी की लगातार बौछार कर आग की लपटों को नियंत्रित किया गया। साथ ही आग को गौशाला के दूसरे हिस्सों तक पहुंचने से रोकने के लिए दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। भूसा सूखा होने के कारण आग बुझाने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि आग का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के साथ भूसे के अंदर सुलग रहे हिस्सों को भी पानी डालकर ठंडा किया, जिससे दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे।

फायर अधिकारी ने कि चारौटी रोड स्थित गौशाला के भूसे के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का कार्य शुरू किया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और आग लगने के कारणों की जांच भी की जाएगी।

Also Read  पीएम आवासीय योजना के फ्लैट में भीषण आग, मासूम बच्ची और युवक झुलसे

फिलहाल दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।