राष्ट्र संवाद टाइम्स हापुड़

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

जातिगत टिप्पणी वाले पोस्टर से हापुड़ में सियासी उबाल, अखिलेश यादव की तस्वीर पर बवाल के बाद सपाइयों ने दी आंदोलन की चेतावनी

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज के सामने बुधवार सुबह एक विवादित पोस्टर सामने आने के बाद हापुड़ के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। पोस्टर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ कथित तौर पर जातिगत टिप्पणी से जुड़े शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। पोस्टर की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष फैल गया और मामले को लेकर कार्रवाई की मांग तेज हो गई।

सुबह दिल्ली रोड से गुजर रहे लोगों की नजर जब इस पोस्टर पर पड़ी तो कुछ ही देर में यह चर्चा का विषय बन गया। पोस्टर में अखिलेश यादव की तस्वीर का इस्तेमाल किए जाने और उसके साथ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी लिखे होने से राजनीतिक माहौल गरमा गया। सपा कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है।

Also Read  स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला हिमांशु त्यागी बने हापुड़ प्रभारी

सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ इस तरह की जातिगत एवं आपत्तिजनक टिप्पणी को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए और उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का विवादित पोस्टर लगाया जाना महज संयोग नहीं हो सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पोस्टर किसने तैयार कराया, किसने इसे छपवाया और किसके इशारे पर दिल्ली रोड जैसे प्रमुख स्थान पर लगाया गया। इन सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की जा रही है।

विवादित पोस्टर को लेकर सपाइयों में लगातार बढ़ रहे आक्रोश के बीच कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी पर पार्टी कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Also Read  हर दीप में शुभकामना हर लौ में संकल्प हापुड़ में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रोशन हुआ

मामले को लेकर अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिक गई हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच कर पोस्टर लगाने वालों का पता लगाया जाए और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पोस्टर को लेकर उठे विवाद ने हापुड़ में सियासी तापमान बढ़ा दिया है और आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।