राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

नई जिम्मेदारी, नया जोश… हापुड़ में सपा पदाधिकारियों का स्वागत, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

हापुड़। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत के लिए समारोह आयोजित किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर फकीरा चौधरी, आसिफ चौधरी और ऋषभ ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।

समारोह में बताया गया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की है। फकीरा चौधरी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आसिफ चौधरी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव और ऋषभ ठाकुर को पार्टी की मेन बॉडी में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नीतियों को लोगों तक पहुंचाने पर जोरइस मौके पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता को महत्व दिया जाता है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन की गतिविधियों को मजबूती मिलती है।

Also Read  हापुड़ भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव बसंत त्यागी को मिली जिला प्रभारी की जिम्मेदारी

उन्होंने पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने को कहा।नई जिम्मेदारियों से संगठन को मजबूती की उम्मीदजिला अध्यक्ष ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियां संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे और पार्टी के कार्यक्रमों व नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की बात कही।समारोह में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से काम करने का भरोसा जताया।