राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

रक्तदान से जनसेवा का संदेश, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर गाजियाबाद में आयोजन

गाजियाबाद, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत के सहयोग से रक्तदान शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष एवं रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत के अध्यक्ष विभू बंसल की ओर से आयोजित किया गया।रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में सामाजिक योगदान दिया गया।

वहीं, भंडारे में उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं और जरूरत के समय किसी के जीवन में मददगार साबित हो सकते हैं।रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

Also Read  हापुड़ : केयर हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर हंगामा परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। इस दौरान सेवा गतिविधियों में निरंतर भागीदारी की बात कही गई।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक राजकिशोर गुप्ता, प्रधान हरविंदर गांधी, आकाश जैन, सचिन कोहली, पृथ्वी सिंह कसाना और पूर्व मेयर आशु वर्मा समेत रोटरी क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।