राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

पिलखुवा, हापुड़। शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के लोगों को काटने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर पालिका परिषद पिलखुवा ने अब इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार से नगर पालिका द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराने का अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिए कुत्ते पकड़ने वाली टीम को बुलाया गया है, जो नगर पालिका की टीम के साथ मिलकर लगातार कार्रवाई करेगी

शहर के विभिन्न इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने और लोगों को काटने की शिकायतें लगातार नगर पालिका तक पहुंच रही थीं। इसके चलते लोगों में भी चिंता बनी हुई थी। नगर पालिका ने अब आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके प्रजनन पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया है।अभियान के तहत नगर पालिका की टीम और कुत्ते पकड़ने वाली टीम द्वारा नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में आवारा कुत्तों को पकड़ा जाएगा।

Also Read  बिजली चोरी की चेकिंग करने पहुंची टीम से दबंगई गाली-गलौज के बाद मारपीट पर उतरा आरोपी

पकड़े गए कुत्तों की नसबंदी कराए जाने के बाद उन्हें उसी स्थान पर वापस छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। नगर पालिका का उद्देश्य आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करना और उनके प्रजनन पर रोक लगाना है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए बुधवार से यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि कुत्ते पकड़ने वाली टीम को बुलाकर अभियान लगातार जारी रखा जाएगा और नगर क्षेत्र में जरूरत के अनुसार आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराई जाएगी।

उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि अभियान के दौरान नगर पालिका और कुत्ते पकड़ने वाली टीम का सहयोग करें, ताकि आवारा कुत्तों की समस्या पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाया जा सके।