राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma
हापुड़ थाना धौलाना क्षेत्र स्थित त्रिवेणी केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की तेज लपटों और धुएं के चलते आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं।आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर लगाई गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब 80 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल शेष आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं।राहत की बात यह है कि आग की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।अधिकारियों के अनुसार जल्द ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा। फिलहाल त्रिवेणी केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
