राष्ट्र संवाद टाईम्स : Ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की बीती रात गश्त और चेकिंग के दौरान गौकशी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि पुलिस ने उसके साथी समेत दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा पशु कटान करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल

भेजा गया।पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम खिलवाई के जंगल और ग्राम अल्लाबख्शपुर के जंगल में पूर्व में गौकशी की दो घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। इन मामलों में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर मुकदमा अपराध संख्या 443/26

Also Read  पिलखुवा में 10 वर्षीय बच्चा चार दिन से लापता परिवार की सांसें अटकीं हर संभावित ठिकाने पर तलाश

और 465/26, धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ जनपद हापुड़ और अमरोहा में गौकशी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।