राष्ट्र संवाद टाइम्स हापुड़ : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़!जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नया गांव निवासी महिला ने सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी युवक पर नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 14 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है शिकायत के अनुसार, महिला की कुछ माह पहले बक्सर निवासी युवक से मुलाकात हुई थी। युवक ने स्वास्थ्य विभाग में अच्छी जान-पहचान होने की बात कहते हुए उसके पति की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इसके बाद महिला ने अपने पति की नौकरी के लिए आरोपी को रुपये दे दिए। आरोप है कि युवक ने इसके अलावा कई अन्य लोगों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 14 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो महिला ने आरोपी से इस संबंध में जानकारी मांगी। आरोप है कि युवक ने बहाने बनाकर उन्हें टाल दिया। इसके बाद जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी युवक और उसके साथियों ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने रुपये लौटाने से भी इनकार कर दिया।महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है। गढ़मुक्तेश्वर सीओ राहुल यादव ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read  दुकान पर पहुंचकर युवक से मारपीट धमकी का भी आरोप पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग