राष्ट्र संवा द टाइम्स : ajay verma –
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी पर हापुड़ देहात पुलिस का शिकंजा
हापुड़। जनपद हापुड़ में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के अभियोग में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी पारस मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
थाना हापुड़ देहात में दर्ज मु0अ0सं0 375/26 में नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में नामजद आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने आरोपी कुनाल पुत्र अनिल कुमार, निवासी शास्त्री नगर, थाना कविनगर, जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 65(1), 123, 127(4), 115(2), 352, 118(1), 89, 351(3) बीएनएस तथा धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में म0उ0नि0 मनीषा चाहर, हे0का0 83 भोपाल सिंह, का0 379 राम बहादुर सिंह और का0 616 सोनू सिंह शामिल रहे।
थाना प्रभारी पारस मलिक की ने कहा कि हापुड़ देहात पुलिस गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई को लेकर लगातार सक्रिय है। नाबालिग से जुड़े इस गंभीर प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
